(1) दही
दही भारतीय खान पान का एक अहम हिस्सा रहा है यह सुवाद मे भी लाजबाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदे मंद होता है | इसमें मौजूद प्रॉबअयोटिक्स पाचन तंत्र की क्रिया को दुस्त बनाता है और आतों की क्रिया विधि मे सुधार लाता है | दही का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मे सुधार लाता है और इसमें उपलब्ध केलशीयम और विटामिंस हाड़ियों ,बालों को मजबूत बनाता है, यह एक कम कैलोरी वाला खाद्य पदार्थ है जो वजन संतुलित बनाए रखता है।
इसे अकेले खाया जा सकता जैसे लस्सी और छाछ या फिर कई व्यंजनों में इसे ग्रेवी के रूप में उपयोग किया जाता है जैसे कढ़ी रायता और पंजाबी कढ़ी आदी |
(2)तरबूज
गर्मियों मे सबसे ज्यादा बिकी होने के साथ-साथ इसे खूब पसंद किया जाता है यह सुवादिष्ट और रशीला तो होता ही लेकिन पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है | तरबूज मे पानी की मात्रा लगभग 90 प्रतिशत होती है जो शरीर को हाइडेड करने मे सहायक होता है |
तरबूज मे पोटेशियम और अंटीऑक्साइड पाए जाते है जो bp को संतुलित बनाए रखते है और इसमें काम केलोरी और आधिक पानी पाया जाता है जो बजन को नियंत्रित रखने में सहायक होता है।
तरबूज में मौजूद विटामिनa ए और सी त्वचा को चमकदार बनाते हैं और बालों को मज़बूत करते हैं।
इसे ताज़े फल के रूप में खाया जाता है, लेकिन तरबूज से स्मूदी सलाद और आइसक्रीम बनाई जा जाती हैं।
(3) नारियल
नारियल पानी एक प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक पेय है जिसे पूरी दुनिया भर में पसंद किया जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि शरीर को हाइड्रेट करने और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करने में भी सहायक होता है।
इसमें मौजूद फाइबर पाचन को सुचारू करता है और अपच की समस्या को कम करता है और यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर रक्तचाप को संतुलित रखने में सहायक होता है। गर्मियों में ठंडा नारियल पानी पीना शरीर को शीतलता प्रदान करता है।
(4) शालाद
सलाद एक आदर्श खाद्य पदार्थ है जो ताजी सब्जियां और फलों से बनाया जाता है जिसमें विटामिन,कार्बोहाइड्रेट, वसा और प्रोटीन इत्यादि बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी हैं इसे गर्मियों में बड़े चाव के साथ खाया जाता है| सलाद सेहतमंद जीवनशैली अपनाने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
यह न केवल शरीर को पोषण देता है बल्कि ताजगी और ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसे रोज़मर्रा की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए |
(5) गन्ना जूस
भारत सहित कई देशों में एक लोकप्रिय पेय पदार्थ है। इसकी मिठास और ताज़गी गर्मियों में राहत देती है और यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। गन्ने के रस में प्राकृतिक शकरा आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर को ऊर्जा और ताजगी प्रदान करते हैं। गन्ना जूस को गर्मियों मे जरूर पीना चाहिए