Assam CM: असम में 12 मई को नई बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण शमाराेह हाने जा रहा है . इससे पहले पार्टी ने फैसला लिया है कि हिमंता बिस्वा सरमा असम के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे
जेपी नड्डा ने हिमंत बिस्वा के नाम का ऐलान किया है. जिसमें वह 12 मई को सुबह 11 बजे हिमंत बिस्वा सरमा तीसरी बार असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके साथ ही बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
हिमंता बिस्वा सरमा ने 6 मई को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. फिलहाल वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अब नई सरकार के गठन के साथ वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं.
खानापारा वेटरनरी कॉलेज फील्ड में होगा मुख्य कार्यक्रम सूत्रों के अनुसार, शपथ ग्रहण समारोह 12 मई की सुबह 11 बजे गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज फील्ड में आयोजित किया जा सकता है। इस महाआयोजन में देश के शीर्ष राजनीतिक नेतृत्व का जमावड़ा देखने को मिलेगा।
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा, शक्ति प्रदर्शन और एकजुटता का संदेश देने के लिए देश के करीब 22 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
असम में बीजेपी का लगातार तीसरा कार्यकाल पूर्वोत्तर के इस अहम राज्य में बीजेपी का यह लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। गौरतलब है कि असम में बीजेपी पहली बार साल 2016 में पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आई थी, जिसके बाद सर्वानंद सोनोवाल ने मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। इसके बाद 2021 के चुनावों में जीत के बाद हिमंता बिस्वा सरमा राज्य के मुख्यमंत्री बने। अब 2026 के विधानसभा चुनाव में जनता ने एक बार फिर बीजेपी पर अपना भारी भरोसा जताया है।
NDA गठबंधन को मिला है भारी बहुमत हाल ही में 4 मई को आए चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए भारी बहुमत हासिल किया था।
126 सीटों वाली असम विधानसभा के चुनावी नतीजे इस प्रकार रहे:
- बीजेपी (BJP): 82 सीटें
- कांग्रेस (Congress): 19 सीटें
- बीपीएफ (BPF): 10 सीटें
- एजीपी (AGP): 10 सीटें
- एआईयूडीएफ (AIUDF): 2 सीटें
यह भी पढें ;-
2 मोबाइल में कभी नही आयेगी कोई खराबी अपनाये ये 5 जारूरी टिप्स ओर बनाये रखे अपने मोबाइल को नये जैसा
3 आपके फोन में जल्द इंसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट पर किया मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद्टॉल करे ‘संचार साथी’ ऐप! फ्रॉड और चोरी से बचने के लिए जानें 5 बहुत ज़रूरी फीचर्स
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के वर्ष 2026-27 के बजट पर किया मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद