मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने उज्‍जैन में किया 79 कराेड 27 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि देश की सात पवित्र नगरियों में अवंतिका (उज्जैन) भी शामिल है। डॉ. यादव ने बुधवार को उज्जैन में गोपाल मंदिर छत्री चौक स्थित कार्यक्रम में 79.27 करोड़ रुपए लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 25.15 करोड़ रुपए की लागत से रीगल टॉकीज के विकास कार्य, सिंहस्थ महापर्व के अंतर्गत 22.30 करोड़ की लागत से गदा पुलिया से रविशंकर नगर, जयसिंह पुरा होते हुए लालपुल ब्रिज तक मार्ग

मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने उज्‍जैन में किया 79 कराेड 27 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन

चौड़ीकरण कार्य और 31.83 करोड़ रूपए की लागत से गाड़ी अड्डा चौराहे से वीडी क्लाथ मार्केट, निकास चौराहा, खजूर वाली मस्जिद, केडी गेट मार्ग वाया जूना सोमवारिया से बड़ी पुलिया तक मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने उज्जैन में एक अन्य कार्यक्रम में 52 करोड़ 69 लाख रुपए से अधिक की लागत से राष्ट्र वीर दुर्गादास छत्री के संरक्षण संवर्धन एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top