इस साल के कुछ ही दिन बचे हुए है । इसके बाद नया बर्ष यानी 2026 लग जायेगा नये साल 2026 में कुछ नए बदलाव होने बाले है जो आप कि जेब पर भी असर कर सकते है तो आइये जानते है कि वह कौन कौन से नये बदलाव है जो आम लोगों कि जेबो पर सीधा असर डाल सकते है ।
(1) LPG सिलेंडर की नई कीमतें
हर महीने एल पी जी कि कीमतो में बदलाव होता रहता है और नई नई कीमते जारी होती रहती है ऐसा ही हर साल एल पी जी कि दरों में बदलाव होता रहता है अब देखना यह होगा कि इस बार नये साल पर एल पी जी कि कीमतों में बढोतरी कि जाती है या कटौती आप कि जानकारी के लिये बता दे कि 1 दिसंबर को एल पी जी की कीमतों में 10 रूपये कि कटौती कि गई थी ।
(2) भारी बाहनो की कीमतों में वृध्दि
नए साल में यानी 1 जनवरी 2026 में कई ऑटोमोबाइल कम्पनियॉ अपने बाहनो की कीमतों मे बढोतरी कर सकती है जिसमे से JSW , MG Moter और BMW आदि कम्पनियॉ शामिल है अन्य कार कम्पनियॉ भी अपने वाहनो कि कीमतो में बढोतरी कर सकती है । जो कि आम आदमी कि जेब पर बोझ बढ सकता है ।
(3) आधार और पेंनकार्ड लिंकिंग
सरकार ने सभी लोगों के लिये पेन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है जिन लोगो ने आपना आधार कार्ड पेन कार्ड से लिंक नही किया है वे जल्दी से जल्दी लिंक करवा ले अन्यथा नये बर्ष से आप के पेन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जायेगा ।
(4) आठवां वेतन आयोग लागू
नये साल में भारत सरकार 8 वां वेतन आयोग लागू कर सकती है हांलाकि इसके लागू होने में समय लग सकता है अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 से आठवां वेतन आयोग लागू किया जा सकता है
(5) गैस कम्पनियॉ कर सकती है गैस में बढोतरी
LPG कि तरह ही CNG , PNG और ATF की कीमतो में बढोतरी कि जायेगी यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 1 जनवरी से यह कम्पनियॉ अपनी नई दरे लागू कर सकती है । अब देखना यह होगा कि यह नई दरे क्या हो सकती है ।